Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने आठवें वेतन आयोग को लेकर किया बड़ा ऐलान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने आठवें वेतन आयोग को लेकर किया बड़ा ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान बजट में सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी गई है। प्रमोशन के समुचित अवसर, वेतनमान संशोधन और भविष्य में आठवें वेतन आयोग के सिफारिश की परीक्षण के लिए राज्य सरकार उच्च स्तरीय समिति का गठन करने वाली है। यह समिति कर्मचारी संगठनों के मांगों का तुलनात्मक अध्ययन कर सरकार को अपनी अनुशंसाएं देगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाली पदों को जल्द भरा जाएगा

राजकीय विभागों में रिक्त पद जल्द भरने के प्रावधान भी किए जाएंगे। इसके साथ ही जिन-जिन विभागों में पद खाली है उनको जल्द से जल्द भरा जाएगा और राज्य के अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा ताकि वह अपना भविष्य सवार सके।

महिला कर्मचारियों को मिलेगी राहत

महिला कर्मचारियों को वर्तमान में ज्यादातर तीन चरणों में चाइल्ड केयर लीव मिलती है। एकल महिला कर्मचारियों को ऐसे दो चरण में स्वीकृत करने का प्रस्ताव है इसके साथ ही सरोगेसी से मातृत्व प्राप्त करने वाले मामलों में सरोगेट मदर को 180 दिन और कमिश्निंग मदर को 90 दिन का अवकाश दिया जाएगा।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur