Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan : नहीं रहे कांग्रेस के ये दिग्गज नेता, 2 साल से कोमा में थे; देर रात दौडी पुरे प्रदेश में शोक की लहर

Rajasthan : नहीं रहे कांग्रेस के ये दिग्गज नेता, 2 साल से कोमा में थे; देर रात दौडी पुरे प्रदेश में शोक की लहर

Congress Leader Rameshwar Dudi Passed Away : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राजस्थान कि राजनीती को देर रात बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद पुरे प्रदेश में शोक कि लहर दौड गई।

जेकरि के अनुसार बता दे कि राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का देर रात निधन हो गया है. ब्रेन स्ट्रोक के बाद पिछले दो साल से कोमा में थे और उन्होंने शुक्रवार देर रात घर पर ही आखिरी सांस ली. प्रदेश में किसानों की बुलंद आवाज रहे डूडी पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे.

जानकारी के अनुसार बता दे कि प्रदेश के बीकानेर के नोखा क्षेत्र के बिरमसर गांव में जन्मे डूडी का राजनीतिक सफर पंचायत से शुरू हुआ, फिर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हो गए थे. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी चुनाव जीतीं और वर्तमान में नोखा विधायक है. डूडी के निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. आज (4 अक्टूबर) सुबह 11 बजे बीकानेर में पूगल रोड़ बगेची में अंतिम संस्कार होगा.

किसानों कि आवाज थे डूडी

बता दे कि डूडी प्रदेश में किसानों की बुलंद आवाज रहे डूडी पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. डूडी 2023 से बीमार चल रहे थे। फिर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया. हाल ही में उन्हें बीकानेर वापस लाया गया था. देर रात उनका निधन हो गया है। प्रदेश में अशोक गहलोत समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुःख प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur