Bikaner Khejri Bachao Andolan: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को आयोजन हुआ. इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. । बता दे की इस रैली को संत समाज, सर्व समाज और व्यापार मंडल का समर्थन मिला. बता दे की इस मोके पर पुलिस विभाग भी काफी अलर्ट दिखा। संभाग के कई जिलों में इस महाआंदोलन का असर भी देखने को मिला।
स्कूलों में छुट्टी बाजार बंद
जानकारी के लिए बता दे की आज यह महापड़ाव आयोजित किया गया. इसी के चलते शहरी इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी रही, जिससे शहर की सामान्य दिनचर्या पर भी असर पड़ा. कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा.
कई दिग्गज नेता मौजूद
वहीं, इसके बाद बिश्नोई धर्मशाला के पास एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी. प्रशासन ने आयोजन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. महापड़ाव में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, विधायक अभिमन्यु पूनिया और पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के साथ कई प्रमुख नेता शामिल हुए हैं. नेताओं ने खेजड़ी संरक्षण को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है.
इसके चलते पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई ने कहा कि खेजड़ी संरक्षण से जुड़े कानून में बदलाव की जरूरत है और इसमें कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने अपने बयान में सलमान खान मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सलमान खान को नानी याद दिला दी थी.
