Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / 1, 2, 3 फरवरी तक इन शहरों में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, वेडिंग सीजन में आफत बनेगा गजराज

, ,

1, 2, 3 फरवरी तक इन शहरों में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, वेडिंग सीजन में आफत बनेगा गजराज

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : 1, 2, 3 फरवरी तक इन शहरों में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, वेडिंग सीजन में आफत बनेगा गजराज

Rajasthan Weather Update: बता दे की अब वेडिंग सीजन शरू होने वाला है।  ऐसे में राजस्थान में मौसम फिर से करवट लेने वाला है।  कई शहरों में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार किसानों के लिए भी चिंता बढ़ सकती है। क्योंकि उनकी फसलों को भारी नुकशान पहुंच सकता है। पिछले बारिश और ओलावर्ष्टि से सवाई माधोपुर में भी किसानों की फसलों को भारी नुकशान पहुंचा था। 

31 जनवरी से फिर एक्टिव होगा एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस ( WD) 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ( IMD Update) के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 29 और 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया) में सुबह कोहरे का असर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर और भरतपुर संभाग के सभी जिलों में 31 जनवरी से लगातार तीन दिनों तक बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं 31 जनवरी और 1 फरवरी को बीकानेर संभाग के जिलों में भी तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

सर्द हवा चल सकती है। 31 जनवरी से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव (WD)  होगा, जिसके कारण जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया के बादल छाएंगे।

कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिर ( Hailstrom Alert )सकते है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में रह सकता है।

फरवरी की शरुवात में वेडिंग सीजन 

जानकारी के लिए बता दे की फरवरी को राजस्थान में शादी का सबसे बड़ा सीजन माना जाता है। जयपुर, सीकर, भरतपुर, अलवर और बीकानेर जैसे शहरों में हजारों शादियां तय हैं। लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।