Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / खेजड़ी संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा घोषणा, जल्द बनेगा नया कानून

खेजड़ी संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा घोषणा, जल्द बनेगा नया कानून

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : खेजड़ी संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा घोषणा, जल्द बनेगा नया कानून

Rajasthan news:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सदन में घोषणा किया कि  खेजड़ी संरक्षण के लिए सरकार जल्द कानून बनाने वाली है। इसके लिए मसौदा तैयार हो रहा है और जैसे ही मसूदा तैयार हो जाएगा सदन में विधायक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेजड़ी हमारा कल्पवृक्ष है और हमारा पहचान भी है और इसे राज्य वृक्ष भी घोषित किया गया है।

 राज्यपाल की अभिभाषण पर जवाब देते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रकृति को मां मानकर पूजते हैं। 2 साल में 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और पूरे 5 साल के कार्यकाल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। हमें प्रकृति को संरक्षित करना होगा।

 प्रकृति को मां मानते हैं हम : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 

 कार्बन उत्सर्जन रोकने की दिशा में भी एक ठोस कदम उठाना होगा। राजस्थान में सौर ऊर्जा के कुल उत्पादन का 27 परसेंट उत्पादन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी विरासत बचानी है।

 खेजड़ी बचाने के लिए बनेगा कानून

 मुख्यमंत्री ने कहा कि खेजड़ी को बचाने के लिए नया कानून लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुझे कुछ समय पहले संत महात्मा भी मिलने आए थे। मैंने उन्हें अस्वस्थ किया है कि केजरी संरक्षण पर सरकार पूरा काम करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur