Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, अब राजस्थान में अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति को होगी कड़ी सजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, अब राजस्थान में अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति को होगी कड़ी सजा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। अब राजस्थान में अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन उपलब्ध है जो कि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रचुर मात्रा में संसाधन होने की वजह से राज्य में रोजगार मिलता है और क्षेत्रीय विकास भी होता है और सरकार भी खनन क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनिज संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए समय बाद राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हो। अगर कोई व्यक्ति अवैध खनन करता है तो उसे बक्शा नहीं जाए बल्कि उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यालय में खान एवं पेट्रोलियम विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने राजस्थान के खनन से संबंधित विभिन्न प्रकार के फैसले के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में असीम खनिज संपदा की संभावनाओं को देखते हुए नए खनिज ब्लॉक की पहचान की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन क्षेत्र में बड़ी संख्या में कुशल और अकुशल श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। वैध खनन को बढ़ावा दिया जाए और अवैध खनन पर राज्य में रोक लगाया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री ने कई बड़े आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलामी की प्रक्रिया पूरे रूप से पारदर्शी बनाया जाए।