Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर विशेष पदोन्नति

,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर विशेष पदोन्नति

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए तीन उप निरीक्षकों को विशेष पदोन्नति प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। राज्य सरकार के निर्णयानुसार उप निरीक्षक सुनील ताड़ा, सुरजीत ठोलिया एवं अशोक बिशु को उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक के पद पर विशेष पदोन्नति प्रदान की गई है। इनके सराहनीय कार्य के कारण ही आतंक का पर्याय बने और एक-एक लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधियों राजू फौजी और पाबूराम गोरछिया की अगस्त, 2021 में गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur