Rajasthan Chirawa-Shahpura Four-Lane Project : राजस्थान के सीकर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की चिड़ावा-शाहपुरा फोरलेन परियोजना को लेकर शहर में अतिक्रमण से जल्द ही प्रशासन द्वारा निपटा जा सकता है।
प्रशासन ने अब धारा 91 के तहत कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है।
इस संबंध में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है।
अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करने से पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा पहचाने गए अतिक्रमणकारियों को राजस्व विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे।
180 चिन्हित अतिक्रमणकारियों को नोटिस
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्व विभाग के साथ पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की एक संयुक्त टीम भी कार्रवाई में सहयोग करेगी।
पूरी व्यवस्था तहसीलदार के नेतृत्व में चलाई जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, लगभग 180 चिन्हित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने की संभावना है।
प्रशासन से अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों और आपत्तियों को सुनने का अवसर भी दिया जाएगा ताकि प्रभावित लोग प्रशासन के सामने अपना पक्ष रख सकें।
बताया जा रहा है कि प्रशासन 80 फीट सड़क की अधिग्रहित जमीन से अतिक्रमण हटाने और जमीन को खाली कराने की तैयारी कर रहा है।
यहां खेत्री रोड इलाके में कई लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाया था, लेकिन शाहपुरा रोड पर अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, जिससे लोगों में असंतोष दिखाई दे रहा है।
इस विरोध के कारण खेत्री रोड क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण हटाने पर भी फिलहाल रोक लगा दी है। अब शहरवासियों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
एसडीएम के अनुसार
एसडीएम राजवीर यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रक्रिया के तहत की जा रही है और इसमें किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा। इधर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन मंगलचंद ने कहा कि अधिग्रहित भूमि को खाली करवाने की कार्रवाई लगातार जारी है





