Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / CM भजनलाल शर्मा ने अचानक इन पुलिसकर्मियों का दिया विशेष प्रमोशन, महिलाएं भी शामिल, देखें लिस्ट

CM भजनलाल शर्मा ने अचानक इन पुलिसकर्मियों का दिया विशेष प्रमोशन, महिलाएं भी शामिल, देखें लिस्ट

Rajasthan Police promotion List : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राजस्थान में खेल की दुनिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक बड़ा ही अहम फेला लिया है . पांच पुलिसकर्मी खिलाड़ियों को विशेष पदोन्नति देकर सरकार ने उनकी मेहनत को सलाम किया है. ये खिलाड़ी अब ऊंचे पदों पर काम करेंगे और दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे.यह विशेष पदोन्नति राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 28(बी) के तहत दी गई है. साथ ही महानिदेशक पुलिस राजस्थान के स्थायी आदेश 7/2024 में बताए गए कमेटी की सिफारिश पर आधारित है

राजस्थान मुख्यमंत्री ने कि सराहना

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इन सभी को दिल से बधाई दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतरीन खिलाड़ियों को पूरा सम्मान और मौके देने के लिए प्रतिबद्ध है. इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत ने राज्य और देश का मान बढ़ाया है. यह पदोन्नति सिर्फ उनकी जीत का जश्न नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रोत्साहन है. सरकार का यह कदम दिखाता है कि खेल में सफलता अब नौकरी में भी फायदा देगी.

इन्हें मिला प्रमोशन


उपनिरीक्षक सुषमा शर्मा पूजा निधि शर्मा और सचिन को अब निरीक्षक बनाया गया है.
प्लाटून कमांडर मुस्कान मलिक को कंपनी कमांडर का पद दिया गया है.
यह पदोन्नति साल 2025-26 में होने वाली रिक्तियों के खिलाफ दी गई है. इन सभी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन किया है.

प्रदेश का नाम विदेशी धरती पर किया था रोशन

सुषमा शर्मा निधि शर्मा मुस्कान मलिक और सचिन ने 2022 में चीन में हुए 19वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता.
पूजा ने ब्रिटेन में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur