Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में दुबारा लोट रही ठंडी, तेजी से गिर रहा है तापमान, 10 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज

,

राजस्थान में दुबारा लोट रही ठंडी, तेजी से गिर रहा है तापमान, 10 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान में दुबारा लोट रही ठंडी, तेजी से गिर रहा है तापमान, 10 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में एकबार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है।  प्रदेश के कई जिलों में सर्दी दुबारा से लौटने लगी है। बता दे की उत्तरी हवा के असर से शेखावाटी समेत कई शहरों ​के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर के एरिया में हल्के बादल छाने से धुप का प्रभाव कम देखने को मिला वहीँ तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 

पिछले 24 घंटों में में मौसम 

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो रविवार को सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर और पाली का रहा। इन शहरों का न्यूनतम तापमान 4.9 और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान में तापमान 

जालोर में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 29.5, डूंगरपुर में 29.3, जैसलमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ में 29.8-29.8, अजमेर, भीलवाड़ा में 28.2, टोंक में 28.6, उदयपुर में 28.4, पिलानी, बीकानेर में 28, फलोदी में 28.6 और जयपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।Rajasthan Weather Update

अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है।Rajasthan Weather Update

राजस्थान में इन दिनों तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन में शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है।