Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इन जिलों में बढ़ी ठंड, 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच तापमान, शेखावाटी में कोल्ड अलर्ट जारी

राजस्थान के इन जिलों में बढ़ी ठंड, 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच तापमान, शेखावाटी में कोल्ड अलर्ट जारी

Rajasthan weather alert: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में राजस्थान में ठंड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के कई जिलों में कल से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिलेगा। ठंड में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जाएगी लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड देखने को मिलेगा। मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। रविवार को तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो की सामान्य से अधिक रहा।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शेखावाटी में अगले दो दिनों तक भयंकर ठंड पड़ने वाली है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधे श्याम शर्मा के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होगी।

अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान को की माने तो राज्य में तापमान गिरने से ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 8.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री, अलवर में 10.6 जयपुर में 9.0 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, सीकर में 6.8 डिग्री, कोटा में 9.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.3 डिग्री, बाड़मेर में 13.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur