Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Hisar Airport New Shedual : हिसार एयरपोर्ट का बदला पूरा शेडूअल, धुंध के चलते 15 जनवरी तक उड़ानें रहेंगी प्रभावित, जयपुर के लिए नई उड़ान शरू

,

Hisar Airport New Shedual : हिसार एयरपोर्ट का बदला पूरा शेडूअल, धुंध के चलते 15 जनवरी तक उड़ानें रहेंगी प्रभावित, जयपुर के लिए नई उड़ान शरू

Hisar Airport New Winter Shedual : हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह सुबह धुंध का कहर देखने को मिला है। प्रदेश में आज वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा है। बता दे की जमीन से लेकर आसमान तक कम विजिबलिटी का असर पड़ा है। हिसार एयरपोर्ट पर धुंध को देखते हुए डीजीसीए ने नया विंटर शेड्यूल एक महीने के लिए जारी कर दिया है।

हिसार से दिल्ली की फ्लाइट रद्द

जानकारी के लिए बता दे की हिसार से दिल्ली की फ्लाइट को 16 दिसंबर से आगामी आदेशों तक रद कर दिया है। इसके अलावा अयोध्या के लिए भी अब सप्ताह में एक बार फ्लाइट जाएगी। महज 9 महीने में ही हिसार से दिल्ली की हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिसार से दिल्ली के लिए काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे थे। इसके चलते इस रूट पर हवाई सेवा बंद करने का निर्णय लिया।

15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल लागू

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल लागू रहेगा। इसमें हिसार- दिल्ली, दिल्ली – हिसार हवाई रूट को बंद कर दिया गया है। हवाई सेवाओं के दिनों में भी बदलाव किया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार, शनिवार, रविवार को ही हवाई सेवाएं संचालित होंगी। अन्य दिनों में कोई फ्लाइट नहीं होगी।

हिसार-जयपुर अब दो दिन उड़ेंगे जहाज

हिसार से जयपुर के लिए पहले एक दिन फ्लाइट थी जिसे अब दो दिन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद 9 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई थी।

12 सितंबर को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली तौर पर हिसार से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू की। तब तक दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा संचालित की जा रही थी जिसे सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को कर दिया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur