Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / अधिवक्ता के मृत्यु प्रकरण मेंं प्रशासन व वकीलों में बनी सहमति,विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रीगण पहुंचे, मृतक अधिवक्ता के घर, ढांढस बंधाया

,

अधिवक्ता के मृत्यु प्रकरण मेंं प्रशासन व वकीलों में बनी सहमति,विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रीगण पहुंचे, मृतक अधिवक्ता के घर, ढांढस बंधाया

आर्थिक सहायता राशि सौंपी, शराब का ठेका हटेगा, आरोपियों पर होगी कार्यवाही

जयपुर, अजमेर जिले स्थित पुष्कर के अधिवक्ता स्व. पुरूषोतम जोखेटिया पर हमला एवं मृत्यु प्रकरण मेंं प्रशासन व वकीलों में सहमति के बाद रविवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत पुष्कर पहुंचें एवं परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपी। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शराब का ठेका हटाने व वकीलों की अन्य मांगों पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाए।

पुष्कर के अधिवक्ता पुरूषोतम जाखेटिया की मृत्यु प्रकरण में रविवार को सहमति बनी। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन में वार्ता की। दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत व अन्य जनप्रतिनिधि पुष्कर पहुंचे। उन्होंने पुष्कर में स्व. जाखेटिया के अंतिम संस्कार में श्रद्धंजलि अर्पीत की। उन्होंने स्व. जाखेटिया के निवास पर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया। वहां उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता सौंपीं। विधानसभा अध्यक्ष व मंत्रीगण ने प्रशासन को निर्देश दिए कि शराब के ठेके, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, जांच सहित अन्य मांगों पर तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur