Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस 86KM लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य हुआ शुरू, इन तीन जिलों की चमकेगी किस्मत

राजस्थान के इस 86KM लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य हुआ शुरू, इन तीन जिलों की चमकेगी किस्मत

Rajasthan Road News: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।राज्य के जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटपूतली के पनियाला मोड़ से अलवर के बड़ौदामेव के बीच बनने वाले 86 किलोमीटर लंबे सुपर एक्सप्रेसवे का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है।

इसका निर्माण कार्य पिछले साली शुरू हो गया था लेकिन भूमि अधिग्रहण का कार्य टाइम से पूरा नहीं हो पाया यही वजह है कि इसके निर्माण कार्य में देरी हो गई। हालांकि अब इस परियोजना का काम तेजी से किया जा रहा है और उम्मीद है कि नए साल तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह सड़क

कोटपूतली-पनियाला हाईवे सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। आपको बता दे की सड़क का काम पूरा होने के बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले गाड़ियों को राजस्थान आने में परेशानी नहीं होगी और वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी आसानी से जा सकेंगे। इसका निर्माण कार्य 29% तक पूरा कर लिया गया है।

बढ़ेगी कनेक्टिविटी

हाईवे के बनने से कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और अलवर जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पनियाला में यह हाईवे अम्बाला ग्रीनफील्ड हाईवे और जयपुर-दिल्ली राजमार्ग से जुड़कर मल्टी-लेन जंक्शन का हब बनेगा।

तीन जिलों के 55 गांव शामिल


एक्सप्रेस हाईवे में तीन जिलों के 55 गांव शामिल होंगे। इनमें कोटपूतली के 2, बानसूर के 15, मुण्डावर के 9, किशनगढ़ के 2, अलवर के 16, रामगढ़ के 9, लक्ष्मणगढ़ के 2 गांव शामिल हैं। इस सड़क का निर्माण होने के बाद आसानी से सफर कर पाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur