Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / करोड़ों रुपए खर्च कर राजस्थान के इस जिले में चकाचक सड़कों का होगा निर्माण, सफर हो जाएगा आसान

करोड़ों रुपए खर्च कर राजस्थान के इस जिले में चकाचक सड़कों का होगा निर्माण, सफर हो जाएगा आसान

Rajasthan Road News: राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य में कई नई सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोगों को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हों। करौली जिले में भी कई सड़के टूट गई थी जिसके मरम्मत का कार्य अब शुरू होने वाला है।

लोगों को टूटी-फूटी सड़कों की वजह सफर करने में परेशानी आ रही थी। अब राज्य सरकार के द्वारा इन सभी सड़कों के मरम्मत का आदेश जारी किया गया है। राज्य के इन सभी सड़कों का मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना हो।

करौली के टोडाभीम क्षेत्र में सड़कों की स्थिति काफी खराब हो गई है। इसके लिए आपदा राहत कोष से 8.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि साल के अंत तक बदहाल सड़कों की स्थिति सुधार दी जाए ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दे कि भाजपा प्रत्याशी रहे रामनिवास मीणा के द्वारा बदल सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग सरकार से की गई थी।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके मीणा ने जानकारी दिया कि आपदा राहत कोष से सड़कों की मरम्मत के लिए 8.50 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और विभाग के द्वारा जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी करके इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

NH-11 से भनकपुरा तक 5 किमी सड़क, निसूरा से भगोली का पुरा तक 1.20 किमी, श्रीमहावीरजी से नांगल शेरपुर रोड होते हुए पहाड़ी मार्ग तक 12 किमी, बालाजी रोड से काली माता से सांकरवाड़ा तक 3.5 किमी, श्रीमहावीरजी से बालघाट-करीरी-घासीराम बाबा रोड तक 33 किमी लंबा प्रमुख मार्ग, घटवासन माताजी मंदिर तक 1 किमी सड़क एवं प्रोटेक्शन वॉल निर्माण, नाहरखोहरा रोड से कानेटी तक 1.7 किमी, बिलई गांव में 2.55 किमी, नादौती से रावतवाड़ा तक 1.4 किमी, तेसगांव तक 1 किमी सड़क की मरम्मत होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur