Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / करोड़ो रूपये खर्च कर बदलेगी राजस्थान के इस अस्पताल की सूरत, बनेगा नया हेलीपैड, 191 करोड़ रूपये होंगे खर्च

करोड़ो रूपये खर्च कर बदलेगी राजस्थान के इस अस्पताल की सूरत, बनेगा नया हेलीपैड, 191 करोड़ रूपये होंगे खर्च

Rajasthan News: राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के विकास के लिए 191 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भारत लौटते ही अजमेर के लोगों को यह तोहफा दिया है।

इस राशि से इस अस्पताल का विकास किया जाएगा। इस अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए super specialist block में छत पर हेलीपैड का निर्माण भी किया जाएगा ताकि एयर एंबुलेंस आ सके।

50 करोड़ की लागत से होगा अस्पताल का जीर्णोद्धार

इस अस्पताल का 50 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।टोटल 240 करोड रुपए खर्च करके इस हॉस्पिटल का विकास होगा और इस Hospital में तमाम आधुनिक सुविधाएं रोगियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

जल्द होगा अस्पताल का विकास

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने निर्देश दिया और इस अस्पताल के विकास का कार्य शुरू किया गया।इस अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए भी खास व्यवस्था की जाएगी। एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मरीज के लिए की जाएगी ताकि मरीज गंभीर अवस्था में एयर एंबुलेंस के द्वारा इस अस्पताल में आ सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur