Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Cyclonic Storm Montha: 30 अक्टूबर तक राजस्थान में होगी भारी बारिश, ‘तूफान मोंथा’ का दिखेगा कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclonic Storm Montha: 30 अक्टूबर तक राजस्थान में होगी भारी बारिश, ‘तूफान मोंथा’ का दिखेगा कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclonic Storm Montha: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिणी पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक नया साइक्लोन बना हुआ है जिसका नाम मोंथा है। इसके प्रभाव से राजस्थान हरियाणा समेत भारत के कई राज्यों में तूफानी बारिश होने वाली है।

27 से 30 अक्टूबर तक भारत के कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के उदयपुर कोटा अजमेर जोधपुर जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में चमक गरज के साथ तूफानी बारिश होगी।

कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। 30 अक्टूबर के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। राज्य में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। कल कोटा शहर में दिनभर बादल छाए रहे। शाम के समय ठंडी हवा चलने से हल्के ठंड का एहसास हुआ।

कोटा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा संभाग में आज 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ में होने की संभावना है। झालावाड़ के न्यूनतम तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। मौसम विज्ञान को की माने तो 23 अक्टूबर के बाद राज्य में तेजी से तापमान में गिरावट होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur