Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / 30 हजार की मांग! 3 हजार लेते धरा गया हेड कांस्टेबल, राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई

30 हजार की मांग! 3 हजार लेते धरा गया हेड कांस्टेबल, राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई

 Rajasthan ACB Action : दो माह पूर्व गजनेर पुलिस थाने में दर्ज युवती की गुमशुदगी के मामले में हेड कांस्टेबल की ओर से रिश्वत मांगने और 3000 रुपए लेने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मांग सत्यापित होने पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है .

जिसकी जांच की जाएगी। कोलायत तहसील में गंगापुरा निवासी परिवादी कानसिंह की ओर से 26 जुलाई, 25 को एसीबी की बीकानेर चौकी में रिपोर्ट दी गई थी कि गजनेर पुलिस थाने में दर्ज युवती की गुमशुदगी मामले में हेड कांस्टेबल सुरश मीणा ने अवैध रूप से बाइक, मोबाइल जब्त कर रखा है जिसे छोड़ने के बदले 30,000 रुपए रिश्वत मांग रहा है।Rajasthan ACB Action

युवती उसके भाई गणेशसिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है। हेड कांस्टेबल ने युवती के पांव में पहनी चांदी की पायल भी मांगी है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया जिसमें आरोपी हेड कांस्टेबल ने परिवादी से कहा कि मोबाइल लौटने के ‘तीन तो दे’ और 3000 रुपए ले लिए। अलमारी की चाबी नहीं मिलने के कारण मोबाइल नहीं लौटाया।

इसके अलावा चांदी की पायल मांगने और बाइक लौटाने के लिए भी चालान-जुर्माना देने के लिए कहा गया। लेकिन, बाद में हेड कांस्टेबल को शक हो गया और उसने फोन बंद कर लिया। दूसरे नंबर से परिवादी के जीजा स्वरूपसिंह को बुलाकर बाइक और मोबाइल सौंप दिया।Rajasthan ACB Action

पूरे मामले की इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने रिपोर्ट तैयार की और जयपुर मुख्यालय को रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज करने के लिए रिपोर्ट भेजी। एसीबी की बीकानेर चौकी के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच इंसपेक्टर जयकुमार को सौंपी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur