Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

,

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

प्रधानमंत्री के ने​तृत्व में भारत देश परमात्मा से परमाणु तक की खोज करने में अग्रणी – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को शासन सचिवालय में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दिया कुमारी ने 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस हमारे लोकतन्त्र का महापर्व है। लोकतन्त्र के इस पर्व पर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वीर सपूतों के बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते।

उपमुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अनेकता में एकता की मिसाल कायम करने वाले गौरवशाली संविधान का निर्माण किया। लोकतन्त्र के इस उत्सव की भावना यही है कि हर व्यक्ति की आवाज को सुना जाए उसके अधिकारों की रक्षा की जाए और देश भक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को निष्ठापूर्वक निभाया जाएं।

दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में परमात्मा से लेकर परमाणु तक की खोज करने वाला भारत अपनी गौरवशाली परम्पराओं, संस्कारों और उत्कृष्ट विचारों, ज्ञान और विज्ञान के कारण विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। आर्थिक संकटों से निकलकर चांद पर पहुंचने तक हमारे देश ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि सचिवालय शासन का एक महत्वपूर्ण अंग है। यहां से सरकार की नीतियों, निर्णयों, योजनाओं का पूरे प्रदेश में संचार होता है।उन्होंने कहा कि सचिवालय कार्मिकों द्वारा योजनाओं और उनका लाभ हर वर्ग तक समय पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।

दिया कुमारी ने सचिवालय कार्मिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों के अथक प्रयासों के कारण अब तक हमारी सरकार ने बजट घोषणाओं को 90 प्रतिशत तक पूरा कर लिया है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्ण निर्वहन कर राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहिए। उपमुख्यमंत्री ने पदौन्नती में पूर्व की भांती 2 वर्ष की छूट, वेतन विसंगती को दूर करने एवं पदौन्नती हेतु अतिरिक्त पदों के सृजन की राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के द्वारा की गई मांगों पर उनका परीक्षण करवाया जाकर कर्मचारी हित में उचित निर्णय लिया जाने का आश्वासन दिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा रंग के गुब्बारे उड़ाकर आसमान में भारत के गणतंत्र के उल्लास उत्सव का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय सेवाकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इससे पूर्व सचिवालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शासन सचिवालय राज्य सरकार की रीढ़ की हड्डी—

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासन सचिव कार्मिक विभाग, सुश्री शुचि त्यागी ने की। उन्होंने गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन सचिवालय राज्य सरकार की रीढ़ की हड्डी की तरह काम करता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम संकल्प लें कि हम और बेहतर तरीके से राजकीय कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि ई—फाइलिंग सरल,पारदर्शी और तेजी से काम करने में उपयोगी है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा तथा पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। बुद्धि प्रकाश शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में देश भक्तिपूर्ण विचार व्यक्त किये साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को भी उल्लेखित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी गई देशभक्ति पूर्ण रोचक प्रस्तुतियां—

सचिवालय कर्मियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आरम्भ करते हुए श्री गणेश वंदना समूह नृत्य के साथ प्रस्तुत की गई।इसके पश्चात चिरमी, उमराव, लड़ली लूमा झूमा म्हारो गोरबंद नखरालो, बादीला लेता आईजो घूमेरदार लहंगों जैसे राजस्थानी गीतों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किये गए।

देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जावा, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, देश मेरा रंगीला, कहते है, हमको प्यार से इंडिया वाले गीतों पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किये। राजस्थानी तेराहताली नृत्य की सचिवालय सेवा की कार्मिकों ने समूह प्रस्तुति देकर दर्शकों में राजस्थानी संस्कृति के रंग घोल दिए। महिला अधिकारों और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही महिलाओं बालिकाओं से जुड़ी योजना की जानकारी रोचक ढंग से नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के पूर्व के अध्यक्ष , अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी तथा सचिवालय सेवा के कार्मिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur