Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan : राजस्थान में डीजीपी राजीव शर्मा बड़ी की कार्रवाई, DSP एपीओ और थाना अधिकारी को किया लाइन हाजिर

Rajasthan : राजस्थान में डीजीपी राजीव शर्मा बड़ी की कार्रवाई, DSP एपीओ और थाना अधिकारी को किया लाइन हाजिर

Rajasthan News: राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश के DGP शर्मा का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बता दे कि यह एक्शन तब आया जब राजस्थान पुलिस के प्रमुख राजीव शर्मा ने कोटा रेंज के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने

नियमों का पालन करने पर जोर दिया

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने अवैध कामों को रोकने और पुलिस मुख्यालय के नियमों का पालन करने पर जोर दिया. बैठक में हर जिले की स्थिति पर गहराई से चर्चा हुई. डीजीपी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी. अवैध बजरी खनन को रोकने में नाकाम रहने वाले अफसरों को सबक सिखाया. जिले में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक में डीजीपी राजीव शर्मा ने रेंज के सभी जिलों से आए अफसरों से सीधे बात की.Rajasthan News

बूंदी जिले के सीटी डीएसपी एपीओ ( DSP APO )

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बूंदी जिले के सीटी डीएसपी (DSP) अरुण मिश्रा से डीजीपी ने बजरी के अवैध खनन और ट्रांसपोर्ट पर रोक लगाने के प्रयासों के बारे में पूछा. उन्होंने पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर अमल करने की जानकारी मांगी.Rajasthan News

लेकिन डीएसपी के जवाब से डीजीपी खुश नहीं हुए. नतीजा ये हुआ कि अरुण मिश्रा को तुरंत एपीओ यानी अप्वाइंटमेंट पेंडिंग ऑर्डर कर दिया गया. इससे साफ है कि डीजीपी जमीनी स्तर पर काम की जांच कर रहे हैं.

थानाधिकारी को किया लाइन हाजिर
इसी तरह केशोरायपाटन थाने के इंचार्ज हंसराज मीणा से डीजीपी ने इलाके में अवैध बजरी गतिविधियों अपराध नियंत्रण और की गई कार्रवाई पर सवाल किए. मीणा ठोस जवाब नहीं दे पाए. डीजीपी ( Rajasthan DGP) के आदेश पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया. ये कार्रवाई दिखाती है कि छोटे से छोटे स्तर पर भी जिम्मेदारी तय होगी.