Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में ठंड का डबल अटैक, शेखावाटी सहित इन क्षेत्रों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में ठंड का डबल अटैक, शेखावाटी सहित इन क्षेत्रों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान में ठंड का डबल अटैक, शेखावाटी सहित इन क्षेत्रों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में ठंड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। मौसम विज्ञानिको की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर से भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनने लगी है।

जनवरी के अंत तक राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। भयंकर ठंड की वजह से लोगों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के कई जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

छाए हुए कोहरे और उत्तर भारत पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के कारण पूरे राज्य में तापमान का पैटर्न असामान्य रहा। न्यूनतम (रात का) तापमान बढ़ रहा है, वहीं दिन का तापमान काफी गिर गया है, जिससे कई इलाकों में दिन रात से ज्यादा ठंडे हो गए हैं।

बुधवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जैसलमेर में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई। पिछले 24 घंटों में घने कोहरे ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान को प्रभावित किया, जिसमें श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा शामिल हैं।