Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan : राजस्थान में पांच शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित, जानिए इसके पीछे का कारण

Rajasthan : राजस्थान में पांच शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित, जानिए इसके पीछे का कारण

Rajasthan Teacher Suspend : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने तत्काल पांच शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये है। बता दे की इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

यहां समझिये पूरा मामला

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत वर्तमान में राज्य के लगभग 57 लाख स्कूली बच्चों को गर्म दूध उपलब्ध कराया जाता है. वहीँ बच्चों को मिलने वाले दूध पाउडर के दुरुपयोग की शिकायतों के बाद ये कड़ा कदम उठाया गया है. बताया गया कि कुछ शिक्षकों ने बच्चों के हिस्से का दूध पाउडर मावा फैक्ट्रियों को बेच दिया था. इस गंभीर मामले पर शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

पांच शिक्षकों के निलंबित के आदेश जारी

जानकारी के लिए बता दे कि शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो चार दिन में विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी. प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.

ये शिक्षक थे शामिल

शीला बलाई (शिक्षक स्तर-1)
सुरेश कुमार (प्रबोधक)
मंगलाराम (वरिष्ठ अध्यापक)
पप्पाराम गोदारा (व्याख्याता, राजनीति विज्ञान)
राजेश मीणा (प्रधानाचार्य) शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार बता दे कि इन सभी का मुख्यालय बीकानेर निर्धारित किया गया है। शिक्षा सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur