Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / इस जिले में पहली बार दौड़ेगी राजस्थान रोडवेज की डीलक्स बसें, 50000 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा फायदा,मिलेंगी खास सुविधाए

इस जिले में पहली बार दौड़ेगी राजस्थान रोडवेज की डीलक्स बसें, 50000 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा फायदा,मिलेंगी खास सुविधाए

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : इस जिले में पहली बार दौड़ेगी राजस्थान रोडवेज की डीलक्स बसें, 50000 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा फायदा,मिलेंगी खास सुविधाए

Rajasthan roadways buses :  राजस्थान के सवाई माधोपुर के ग्रामीण अंचल में लंबे समय से परिवहन सुविधा का इंतजार किया जा रहा था और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। पहले गांव से शहर तक सफर करने में परेशानी होती थी लेकिन अब यह परेशानी खत्म होने वाली है। अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा इस समस्या का स्थाई समाधान निकालते हुए ग्रामीण मार्ग पर डीलक्स बस सेवा शुरू करने की तैयारी की गई है।

 

 इन गांवों से गुजरेगी बसें

 नई ग्रामीण डीलक्स बस सेवा सवाई माधोपुर से भगवतगढ़ तक चलाई जाएगी। इसका लाभ लोरवाड़ा, जटवाड़ा कला, सुनारी, सूरवाल, और करमोदा सहित कई गांवों को मिलेगा। इस सेवा से लगभग 20 से अधिक गांव जुड़ेंगे और लगभग 50000 ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।

 13 फरवरी से खुलने वाली है निविदा 

 

 निगम के द्वारा इस सेवा के संचालन के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है जो की 11 फरवरी शाम 5:00 बजे तक स्वीकार होगा। 13 फरवरी को सुबह 11:00 बजे निगम कार्यालय में खोली जाएगी। राजस्व साझेदारी मॉडल पर आधारित इस योजना से निगम और निजी संचालक दोनों को फायदा होने वाला है।

 आरामदायक होगा इस बस से यात्रा

 रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इस बस से यात्रा करना बेहद आरामदायक होने वाला है। डीलक्स बसों में बेहतर सिटिंग व्यवस्था, समयबद्ध संचालन और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी ना हो।