Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पहली बार छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं, पारदर्शिता लाने के लिए बोर्ड ने लिया फैसला

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पहली बार छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं, पारदर्शिता लाने के लिए बोर्ड ने लिया फैसला

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पहली बार छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं, पारदर्शिता लाने के लिए बोर्ड ने लिया फैसला

Rajasthan board examination:राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी से होनी है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को चार-चार काम पेज मिलेंगे वहीं दसवीं की परीक्षा में 20 और 12वीं की परीक्षा में 28 पेज मिलेंगे। बोर्ड पहली बार परीक्षा में आठ पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका की सुविधा भी देने वाला है।

 छात्रों को मिलेगी यह सुविधा 

 यदि परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करते समय मूल उत्तर पुस्तिका का उपयोग कर लेगा तो उसे सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। पहली बार परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए पुस्तिकाओं पर कोड की व्यवस्था भी की गई है। इस बार सीकर जिले से 1.05 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले हैं।

 बारकोड की व्यवस्था

 उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोड परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए लगाया गया है ताकि उत्तर पुस्तिका के साथ किसी भी तरह का छेड़छाड़ नहीं हो सके।परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए ही यह व्यवस्था की गई है।

 सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका की होगी व्यवस्था

पहले केंद्राधीक्षक ही देते थे मूल कॉपी
बोर्ड परीक्षा में इससे पहले तक सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका का प्रावधान नहीं था। यदि कोई परीक्षार्थी मुख्य उत्तर पुस्तिका पूरी भर चुका होता तो विशेष परिस्थिति में पूरी जांच-पड़ताल के बाद केंद्राधीक्षक की अनुमति से उसे प्रश्न पत्र हल करने के लिए मूल उत्तर पुस्तिका ही दी जाती थी।

पर अब यदि ऐसा होता है तो परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक ही परीक्षार्थी की आवश्यकता को देखते हुए सप्लीमेंट्री कॉपी जारी कर सकेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur