Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस शहर में 4 सड़कों का होगा चौड़ीकरण,3000 से अधिक मकान दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

राजस्थान के इस शहर में 4 सड़कों का होगा चौड़ीकरण,3000 से अधिक मकान दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

राजस्थान के इस शहर में 4 सड़कों का होगा चौड़ीकरण,3000 से अधिक मकान दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

Rajasthan Road News: राजस्थान के सीकर शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए सरकार के द्वारा अब कर सड़कों के चौड़ीकरण का आदेश दिया गया है। शहर के चार मुख्य सड़कों की जोनल प्लान के हिसाब से चौड़ीकरण करने के लिए नगर परिषद के द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। आम लोगों से 7 दिन में आपत्ति मांगी गई है और इसके बाद नगर परिषद के द्वारा शहर के सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा।

सीकर शहर के सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई

आपको बता दे इसके पहले सीकर नगर परिषद की राधा कृष्ण पुरा और मोचीवाड़ा क्षेत्र के सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की कवायत शुरू की गई थी। अब दूसरे क्षेत्र के सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी इससे आम लोगों का सफर आसान हो जाएगा और ट्रैफिक की समस्या भी खत्म होगी।

हटेगा अतिक्रमण

पुलिस लाइन फाटक से झुंझुनू बायपास, रामपुरा रोड, एजुकेशन जोन से झुंझुनू बायपास, वसंत विहार से सहकारी समिति तक सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

इन सड़कों के आसपास 3000 से अधिक मकान और दुकान है जिनका अतिक्रमण हटाया जाएगा।यह सभी मकान और दुकान अतिक्रमण के दायरे में आते हैं जिसे हटाने का प्लान शुरू कर दिया गया है। बढ़ती ट्रैफिक को रोकने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur