Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Roadways Free Travel : राजस्थान रोडवेज में महिलाओं की रहेगी आज फ्री यात्रा, भजनलाल सरकार ने जारी किया आदेश

,

Rajasthan Roadways Free Travel : राजस्थान रोडवेज में महिलाओं की रहेगी आज फ्री यात्रा, भजनलाल सरकार ने जारी किया आदेश

Rajasthan Roadways Free Travel : राजस्थान रोडवेज में महिलाओं की रहेगी आज फ्री यात्रा, भजनलाल सरकार ने जारी किया आदेश

Rajasthan Roadways free Travel : राजस्थान में महिलों के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा एलान किया है. अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस वर्ष 8 मार्च को राज्य की सभी साधारण और तेजगामी (एक्सप्रेस) बसों में महिलाएं और लड़कियां निशुल्क यात्रा कर सकेंगी. जिसकों लेकर प्रदेश के लाखों महिलओं में उत्साह नजर आ रहा है।

परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक ने दी ये जानकारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वातानुकूलित और वोल्वो बसों को छोड़कर सभी बसों में यह सुविधा लागू होगी और राज्य की सीमाओं के भीतर सभी यात्राएं मुफ्त होंगी.

CM भजनलाल ने किया आदेश जारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने इस दिन महिलाओं और लड़कियों के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश जारी कर दिया है. अधिकारियों का अनुमान है कि इस विशेष सुविधा का लाभ करीब 8.50 लाख महिलाएं उठा सकती हैं.Women Day

8 मार्च को वीमेन डे पर राजस्थान रोडवेज में फ्री सफर

राजस्थान में महिलाएं अब अपने काम, परिवार या सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए बस यात्रा अधिक आसानी से और बिना किसी खर्च के कर सकेंगी. राजस्थान सरकार का यह कदम महिलाओं के सम्मान और उनकी भूमिका को मान्यता देने का भी प्रतीक है. हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह कदम राज्य सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके जीवन को सरल बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास है.Women Day

इस तरह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन, राजस्थान की महिलाएं न केवल सम्मानित महसूस करेंगी, बल्कि यात्रा के लिए भी एक बड़ा लाभ प्राप्त करेंगी. यह पहल राज्य में महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता को और सशक्त बनाने का एक संदेश भी देती है