Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan News : राजस्थान में इन सरकारी कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, नया नियम लागु

, ,

Rajasthan News : राजस्थान में इन सरकारी कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, नया नियम लागु

Rajasthan News : राजस्थान में इन सरकारी कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, नया नियम लागु

Rajasthan TET Update : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता और समान मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इसलि के चलते शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की नई प्रणाली को स्पष्ट किया गया है।

अब यह परीक्षा न केवल नई भर्ती तक सीमित रहेगी, बल्कि सेवारत शिक्षकों की पदोन्नति के लिए भी अनिवार्य होगी।

सरकारी टीचरों के लिए TET अनिवार्य

शिक्षा मंत्रालय ने संसद को सूचित किया कि यह प्रणाली बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार लागू की जा रही है।

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने पहले ही कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में टीईटी निर्धारित कर दिया है।

यह नई व्यवस्था होगी।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जिन शिक्षकों के पास अपनी सेवा में पर्याप्त समय बचा है, उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर टीईटी (TET) पास करना होगा।

साथ ही, सेवा के अंतिम चरण तक पहुँच चुके शिक्षकों को सेवानिवृत्ति तक काम करना जारी रखने की सुविधा दी गई है, हालाँकि पदोन्नति के लिए सभी के लिए टीईटी अनिवार्य होगा।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से शिक्षण की गुणवत्ता, पारदर्शिता और एकरूपता में सुधार होगा।

छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को भी मजबूत किया जाएगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

इन्हें मिलेगी राहत

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जिन शिक्षकों के पास सेवा में 5 साल से अधिक समय बचा है, उन्हें 1 सितंबर, 2025 से दो साल के भीतर टीईटी पास करना होगा, तभी वे सेवा में रहेंगे।

इसके अलावा, जिन शिक्षकों की सेवा में 5 वर्ष से कम समय बचा है, उन्हें टीईटी (TET) के बिना सेवानिवृत्ति तक सेवा में बने रहने की अनुमति दी गई है।

हालांकि, ऐसे शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण किए बिना किसी भी परिस्थिति में पदोन्नति के पात्र नहीं होंगे।