Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कोरोना काल में बंद हुई ये पैसेंजर ट्रेन फिर से हुई शुरू

मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कोरोना काल में बंद हुई ये पैसेंजर ट्रेन फिर से हुई शुरू

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कोरोना काल में बंद हुई ये पैसेंजर ट्रेन फिर से हुई शुरू

Bareilly-Bandikui Passenger Train: मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इंडियन रेलवे के द्वारा सवारी की बढ़ती संख्या देखते हुए बरेली-बांदीकुई-बरेली प्रतिदिन सवारी गाड़ी को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। इन ट्रेनों का स्टॉपेज चार दर्जन स्टेशनों पर होगा 

 ये होगा टाइमिंग 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि Train No. 54356 बरेली-बांदीकुई प्रतिदिन सवारी गाडी 30 जनवरी से बरेली से रोज़ 21.05pm रवाना होकर अगले दिन 9. 50am बांदीकुई पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 54355 बांदीकुई-बरेली प्रतिदिन सवारी गाडी 31 जनवरी से बांदीकुई से प्रतिदिन 14. 45pm रवाना होकर अगले दिन 6. 20am बरेली पहुंचेगी।

ये होगा स्टॉपेज 

मार्ग में रामगंगा ब्रिज, बशारतगंज, निशोई, आंवला, रेवती बहोड़ा खेड़ा, करेंगी, दबतरा, आसफपुर, सिसरका, चंदौसी, बहजोई, बबराला, राजघाट नरौरा, डिबाई, अतरौली रोड, हरदुआगंज, मंजूरगढ़ी, अलीगढ़, दाऊद खान, मंडराक, सासनी, हाथरस, पोरा, जलेसर रोड, चमरौला, बरहन, मितावली, एत्मादपुर, कुबेरपुर, छलेसर, यमुना ब्रिज आगरा, आगरा फोर्ट, ईदगाह, बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, भरतपुर, हेलक, नदबई, खेड़ली, घोसराना, मंड़ावर महुवा रोड, करणपुरा, बिवाई व श्रीघासीनगर आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 10 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। लंबे समय से श्रद्धालु इस ट्रेन को शुरू करने की मांग कर रहे थे और अब इस ट्रेन को शुरू कर दिया गया है अब श्रद्धालु आसानी से मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा कर पाएंगे।