Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के 29 जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD नें जारी किया अलर्ट

राजस्थान के 29 जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD नें जारी किया अलर्ट

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान के 29 जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD नें जारी किया अलर्ट

Rajasthan weather update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। 26 जनवरी को एक बार फिर से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। आज भी राज्यों के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चली इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से राज्य का तापमान गिर चुका है और ठंड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर जयपुर भरतपुर कोटा और अजमेर संभाग में भारी बारिश होगी। इन क्षेत्रों में तीव्र में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

 चलेंगी तेज हवाएं 

राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान के जोधपुर जैसलमेर गंगानगर चूरू झुंझुनू सवाई माधोपुर सहित कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव रहेगा। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में येलो अलर्ट किया जारी 

अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, पाली और नागौर जिलों में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।