Archive notice This article was published on 30 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Rajasthan News : राजस्थान से एक अजब गजब मामला सामने आ रहा है।  जहां हरियाणा रोडवेज की बस को बस अड्डे के अंदर से लेकर दौड गए।  बस चोरी करने के बाद आरोपी ने फुल स्पीड में वाहन दौड़ाया। इसी दौरान बस एक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे पोल और बिजली का मीटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर के बाद आरोपी घबरा गया और बस को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के लिए बता दे की मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा बस स्टैंड का है।  जहाँ हिसार डिपो की एक रोडवेज बस चोरी होने हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर बस को तेज रफ्तार में भगाते हुए करीब 40 किलोमीटर दूर हरियाणा के हिसार जिले के गांव रावलवास तक ले गया। इस दौरान उसने रास्ते में लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई जगह नुकसान भी पहुंचाया।

सीसीटीवी से बस का पता लगा

जानकारी के लिए बता दे की घटना के बाद के एक CCTV वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी सड़क किनारे खड़ी एक खच्चर गाड़ी को बस से टक्कर मार देता है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। अमरपुरा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों से यह पुष्टि हुई कि चोरी की गई बस हरियाणा की दिशा में गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए बस का पता लगा लिया।Rajasthan News

 

फिलहाल आरोपी फरार 

पुलिस के मुताबिक, बस चोरी करने वाला आरोपी नशे का आदी हो सकता है और उसी हालत में उसने यह वारदात अंजाम दी। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बस बरामद कर ली गई है और अभी राजस्थान पुलिस के कब्जे में है। उधर, हिसार रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था कर दी है। Rajasthan News