Rajasthan Weather News: राजस्थान में जैसे-जैसे सर्द का सितम कम हो रहा है वैसे-वैसे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच चुका है वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। बाड़मेर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर देखने को मिला है वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
बारिश के बाद भी बढ़ रहा है तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य की अनेक हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश हुई वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश हुई लेकिन इसे तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला।
इन जिलों में रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी
दिन गर्म होने के साथ ही रात का तापमान भी 15 डिग्री के करीब है. अजमेर में 14.7, भीलवाड़ा में 15.3, अलवर में 12, जयपुर में 14.8, पिलानी में 12.8, सीकर में 12, कोटा में 14.6, चित्तौड़गढ़ में 15.4, बाड़मेर में 17.3, जैसलमेर में 15.6, जोधपुर में 16.5, माउंट आबू में 11, बीकानेर में 17.2, चूरू में 13.8, श्री गंगानगर में 13.9, नागौर में 13.8, अंता में 13.8, जालोर में 15.3, सिरोही में 15.4 और झुंझुनूं में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
