Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में आधी रात सीकर समेत 6 समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि, आज 25 जिलों में अलर्ट जारी

,

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में आधी रात सीकर समेत 6 समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि, आज 25 जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में आधी रात सीकर समेत 6 समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि, आज 25 जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Rain ALert : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बता दे की प्रदेश के कई जिलों में आधी रात से मौसम के बदलाव से गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई है। राजस्थान के नागौर और बीकानेर, सीकर में तेज बारिश के साथ ओलावर्ष्टि देखने को मिली, वहीँ, हनुमानगढ़, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में भी बरसात हुई। वहीँ मौसम विभाग की बात करें तो बीकानेर, जयपुर, अजमेर के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है।

आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 25 जिलों में बारिश के आसार है। वहीँ देर रात से ही कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 18 फरवरी को रहेगा। सीकर, बीकानेर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम पूरी तरह से खराब रहने वाला है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

इससे पहले पिछले 24 घंटे में राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप रही। सिरोही, हनुमानगढ़ और बारां को छोड़कर सोमवार को शेष सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। देर रात मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला जिससे जबरदस्त बारिश देखने को मिली।

आज 25 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में मंगलवार से मौसम परिवर्तन का दौर 18 फरवरी को भी जारी रहेगा। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने के साथ-साथ कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है और ओले भी गिर सकते हैं। बुधवार को 25 जिलों में बदले मौसम का असर दिखेगा।