Shekhawati Live

 राजस्थान में जमकर बरसेंगे मेघ, कल से इन जिलों में होगी झमाझम  बारिश, येलो अलर्ट जारी

 
Rajasthan weather news

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राज्य में कल से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी के साथ राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है।

 राजस्थान में मौसम में लिया करवट

 राजस्थान में मौसम ने करवट लिया है और पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश टोंक जिले में दर्ज की गई है वहीं राज्य में कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बारिश भी हुई है।

राजस्थान में अधिकतम तापमान जवाई बांध पाली में 28.0 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अभी कुछ दिनों तक पश्चिमी पश्चिमी विक्षोंभ का प्रभाव बना रहेगा।

 इसके प्रभाव से 31 जनवरी से 1 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान को की माने तो 1 फरवरी को जयपुर भरतपुर कोटा अजमेर उदयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में बारिश होने वाली है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी।