Weather Rajasthan: राजस्थान में भारी बारिश और ओलावर्ष्टि से ठंढ का कहर देखने को मिल रहा है। बता दे की आज सुबह से कई इलाकों में आज सुबह से घनी धुंध और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। बता दे की कल से उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पहाड़ी राज्यों में हुई भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के दौर ने कड़ाके की ठंड की वापसी करा दी है. बता दे की मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, वर्तमान में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है. इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. 28 जनवरी से मौसम शुष्क होने की उम्मीद है
अगले 48 घंटों के दौरान 20 जिलों में
राजस्थान में मंगलवार और बुधवार को आए इस मौसमी बदलाव ने न केवल जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. मौसम केंद्र जयपुर ने 48 घंटे बाद फिर से 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल है.Weather Rajasthan
पिछले 24 घंटों का मौसम
बता दे की पिछले 24 घंटे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजधानी जयपुर समेत सवाई माधोपुर, अलवर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.वहीँ सवाई माधोपुर के कई गांवों में शाम के समय करीब 15 से 20 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई. तेज हवाओं और बारिश के साथ गिरे इन ओलों ने खेतों में सफेद चादर बिछी गई जो आने वाले दिनों में किसानों के लिए उनकी फसल बर्बादी लेकर आई है.
तापमान में गिरावट
बारिश और ओलावृष्टि के चलते पूरे प्रदेश में हांड़ कंपा देने वाली ठंड ने फिर से दस्तक दी है.मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अलवर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Weather Rajasthan
मौसम विभाग की चेतावनी
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है. 29 और 30 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिसके कारण राहत के आसार कम हैं, क्योंकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर और पूर्वी राजस्थान में फिर से हल्की बारिश हो सकती है.
