IAS officers marriage Madhav Bhardwa Aditi Vasne: राजस्थान में हुई एक शादी पुरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है , जानकारी के लिए बता दे की अलवर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला का चैंबर बुधवार को दो IAS अधिकारियों की शादी का गवाह बन गया। बता दे की यह आदि चर्चा में तब आई जब इन IAS अधिकारियों की शादी में न बैंडबाजा था, न ढोल नगाड़े और न ही पंडित।
सिर्फ परिवार के सदस्य थे मौजूद
जानकारी के लिए बता दे की शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के सदस्य, कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला और मिनी सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे। IAS जोड़े ने कलेक्टर अर्तिका शुक्ला के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई।
SDM माधव भारद्वाज और SDM अदिति वासने हुए एक दूजे के
जानकारी के लिए बता दे की ये IAS जोड़ा है, अलवर SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जाम नगर की SDM अदिति वासने। दोनों ने बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से शादी के बंधन में बंधे। जिसके बाद यह शादी पुरे देश में सुर्खियां बटोर रही है।
कलेक्टर के सामने अपनी अपनी शादी को रजिस्टर्ड करवाया
जानकारी के लिए बता दे की दोनों अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ अलवर के मिनी सचिवालय में बिना बैंड बाजे और ढोल नगाड़े के पहुंचे थे। दोनों की शादी की खबर लगते ही कुछ ही देर में आस-पास के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के चैंबर में पहुंच गए। इसके बाद IAS वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई और कलेक्टर के सामने अपनी अपनी शादी को रजिस्टर्ड करवाया।
