IAS Officer’s Unique Marriage: आज के समय में युवा जहां शादी विवाह पर भारी खर्च करते हैं और दिखावा करते हैं वही राजस्थान के दो अफसर ने सादगी की नई मिसाल पेश की है। दो IAS अफसरों ने बेहद सादगीपूर्ण शादी की।
राजस्थान के अलवर में तैनात SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जामनगर में तैनात SDM अदिति वासने बुधवार को एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। सबसे बड़ी बात है कि दोनों ने बिना किसी तामझाम बेहद सिंपल तरीके से कोर्ट में शादी की।
ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव स्टोरी
दोनों की लव स्टोरी ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थामने का फैसला लिया और परिवार के राजामंदी के बाद धूमधाम से दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज किया।
कलेक्टर चेंबर में पहनाई एक-दूसरे को माला
कलेक्टर चेंबर में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाया और रजिस्टर्ड मैरिज किया। इस दौरान कलेक्टर अर्पित शुक्ला भी मौजूद थी। सोशल मीडिया पर दोनों के शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं।
