Rajasthan Railways news: राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर अहमदाबाद वीरमगाम रेलखंड में 27 जनवरी को प्रस्तावित ब्लॉक के वजह से जोधपुर मंडल से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का रूट बदल गया है ऐसे में रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती है।
साबरमती ए केबिन व साबरमती स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिंगिंग सिस्टम शुरू होने के कारण जोधपुर दादर एक्सप्रेस, भगत की कोठी पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस, यशवंतपुर बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदल दिया गया है।
ऑटोमेटिक सिंगलिंग के वजह से ब्लॉक किया गया है रूट
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने जानकारी दिया कि अहमदाबाद वीर मगम रेलखंड पर ब्लॉक लिया जा रहा है यही वजह है कि 27 जनवरी तक कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। इससे रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती है ऐसे में घर से निकलने से पहले नए रूट के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।
इन ट्रेनों का बदला रूट
1. Train no. 14807 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस 27 जनवरी को परिवर्तित मार्ग वाया खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती ए केबिन-अहमदाबाद संचालित होगी।
2. Train no. 14805 यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस 26 जनवरी को यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया अहमदाबाद-साबरमती ए केबिन-चांदलोडिया-खोडियार चलेगी।
3. Train no. 11089 भगत की कोठी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जनवरी को परिवर्तित मार्ग वाया खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती ए केबिन के रास्ते संचालित होगी।
