Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / फरवरी में राजस्थान के लोगो को लगेगा झटका, बिजली बिल में होगी इतने रुपए की बढ़ोतरी, आदेश जारी

फरवरी में राजस्थान के लोगो को लगेगा झटका, बिजली बिल में होगी इतने रुपए की बढ़ोतरी, आदेश जारी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : फरवरी में राजस्थान के लोगो को लगेगा झटका, बिजली बिल में होगी इतने रुपए की बढ़ोतरी, आदेश जारी

Fuel surcharge in electricity bill: राजस्थान में फरवरी के महीने में बिजली बिल के रेट में बढ़ोतरी होने वाली है। विद्युत निगमो के द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है। इसमें नवंबर में खर्च बिजली के लिए फरवरी में फ्यूल सरचार्ज की वसूली होगी।

 

आपको बता दे की जयपुर डिस्कॉम बिजली उपभोक्ताओं से 28 पैसे प्रति यूनिट दर से फ्यूल सरचार्ज की वसूली करने वाला है। यह सर चार्ज सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं से लिया जाएगा।

 

 बिजली बिल में होगी बढ़ोतरी 

 

 राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के द्वारा टैरिफ निर्धारण के नियम और शर्तें विनियम 2025 के अंतर्गत आदेश जारी किया गया है। जयपुर डिस्कॉम एसई टीसी सिंगल के द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार नवंबर में खर्च बिजली का चार्ज फरवरी में वसूला जाएगा। 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक लिया जाएगा।

 

यह सरचार्ज की राशि सभी श्रेणियां के उपभोक्ताओं से नवंबर के खपत में दी गई बिजली पर लिया जाएगा।सर चार्ज की दरों की ऑडिटर आरटीपी एंड कंपनी के ओर से की जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं से 100 यूनिट प्रति महीने तक की खपत पर 70 पैसे प्रति यूनिट और शेष घरेलू और अन्य श्रेणियां को उपभोक्ताओं से एक रुपए  प्रति यूनिट की रेगुलेटरी सरचार्ज पहले ही लिया जा रहा है। फरवरी के महीने में बिजली बिल का बोझ बढ़ सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur