Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अगले दो दिन प्रभावित रहेंगी ये 9 ट्रेने, बदले रूट से चलेंगी ये 2 ट्रेने

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अगले दो दिन प्रभावित रहेंगी ये 9 ट्रेने, बदले रूट से चलेंगी ये 2 ट्रेने

Indian railway news: अगर आपको ट्रेन से अगले दो दिनों में सफर करना है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को नो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, इसके साथ दो ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मदार पालनपुर रेलखंड के सोजत रोड धारेश्वर स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य चल रहा है जिसके वजह से शनिवार और रविवार को 9 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

3 नवंबर को जयपुर मारवाड़ जंक्शन ट्रेन एव मारवाड़ जंक्शन जयपुर ट्रेन मारवाड़ जंक्शन के बजाए ब्यावर स्टेशन से चलेगी। क्योंकि यह ट्रेन मारवाड़ जंक्शन ब्यावर के मध्य आंशिक रूप से रद्द की गई है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार काठगोदाम जैसलमेर ट्रेन 2 नवंबर को काठगोदाम से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग से फुलेरा मेड़ता रोड जोधपुर होकर चलेगी। जैसलमेर से चलकर जोधपुर मेड़ता रोड फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। योर ट्रेन इस दौरान मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना और कुचामन सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

बदले रूट से चलेंगी दो ट्रेन, 2 री-शेडयूल होंगी
दक्षिण रेलवे के मदुरै, तिरूवनंतपुरम एवं पालक्काड मण्डल पर नवंबर माह में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मदुरै-बीकानेर ट्रेन 6, 13 व 20 नवंबर को, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर ट्रेन 22 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

इसी प्रकार मदुरै-बीकानेर ट्रेन 27 नवंबर को मदुरै से अपने निर्धारित समय से 25 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। दक्षिण रेलवे में 25 मिनट बीकानेर-मदुरै ट्रेन 9 व 16 नवंबर को व तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर ट्रेन 29 नवंबर को एक घंटे रेगुलेट रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur