Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / पिछले 5 वर्षों में भर्ती राज्य कर्मियों के विभागों द्वारा होगी आंतरिक जांच

,

पिछले 5 वर्षों में भर्ती राज्य कर्मियों के विभागों द्वारा होगी आंतरिक जांच

कॉग्रेस सरकार के समय भर्ती हुए कर्मचारियों की होगी जाँच

जयपुर, जयपुर से आज बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें राज्य सरकार ने विगत पांच में भर्ती हुए राज्य कर्मियों की विभागों द्वारा आंतरिक जांच करवाई जाएगी की इन विभागों में भर्तियों में फर्जी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत कर एवं डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठकर कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा सरकारी नौकरियां प्राप्त की गई हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते प्रत्येक विभाग के द्वारा विगत 5 वर्षों में भर्ती किए गए कर्मचारियों के संदर्भ में आंतरिक कमेटी गठित कर यह जांच की जाएगी की परीक्षा देने वाला एवं नौकरी करने वाला लोक सेवा दोनों एक ही व्यक्ति हैं। साथ ही भर्ती किए गए कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता के दस्तावेज़त एवं आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्र फोटो हस्ताक्षर इत्यादि की भी भली भांति जांच की जाएगी जांच के उपरांत जिन कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में सूचनाओं संदिग्ध प्रकट होगी उनकी सूचना एसओजी को उपलब्ध करवाई जाएगी। यह आदेश आज 6 जून 2024 को प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा के द्वारा निकल गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur