Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / क्या Reet 2026 परीक्षा में हुई है गड़बड़ी? जोधपुर हाईवे पर बिखरे मिले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, जांच की मांग तेज

क्या Reet 2026 परीक्षा में हुई है गड़बड़ी? जोधपुर हाईवे पर बिखरे मिले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, जांच की मांग तेज

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : क्या Reet 2026 परीक्षा में हुई है गड़बड़ी? जोधपुर हाईवे पर बिखरे मिले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, जांच की मांग तेज

Rajasthan News: जोधपुर मेगा हाईवे पर रीट एग्जाम के 28 से अधिक एडमिट कार्ड मिलने से एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। हाईवे पर इतनी बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने जानकारी के अनुसार सभी एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र जोधपुर शहर के हैं। सभी एडमिट कार्ड को पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। कुछ लोगों का कहना है कि एजेंट ग्रुप भी इसमें सक्रिय हो सकते हैं।

 17 से 19 जनवरी के बीच हुई थी परीक्षा

 जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ के सोइंतरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के मुख्य मेगा हाईवे के पास  रीट परीक्षा 2025 के लगभग 28 एडमिट कार्ड बिखरे हुए मिले हैं। सामने जानकारी के अनुसार यह एडमिट कार्ड बालोतरा, सिणधरी, जालौर और बाड़मेर जिले के अभ्यर्थियों के बताए जा रहे हैं। हाईवे के किनारे मिले यह सभी एडमिट कार्ड 17 से 19 जनवरी के बीच आयोजित रीट भर्ती परीक्षा के हैं।

 

 फिर परीक्षा पर खड़े हुए सवाल?

 हाईवे के किनारे इतनी बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड मिलने से बवाल मच गया है और एक बार फिर से परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। रीट भर्ती पेपर पहले भी लिख डमी अभ्यर्थी और फर्जी सत्यापन जैसे मामले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ रहा है। एक बार फिर से इतना एडमिट कार्ड अचानक मिलने से हंगामा मचा हुआ है और जांच की मांग की जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है ।