Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / नए साल में शुरू होगा जयपुर मेट्रो फेज-2 का काम, CM भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश, देखें

नए साल में शुरू होगा जयपुर मेट्रो फेज-2 का काम, CM भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश, देखें

Jaipur Metro Update: जयपुर मेट्रो फेज 2 का काम जल्द शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की भर्ती आबादी के दबाव को देखते हुए जयपुर मेट्रो विस्तार का निर्देश दिया है। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में जयपुर मेट्रो काफी कारगर साबित होगी। नए साल के शुरुआत में जयपुर मेट्रो फेज 2 का काम शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो विस्तार के संबंध में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की मेट्रो फेज 2 के अंतर्गत प्रोजेक्ट में खर्च और लागत का समुचित आकलन किया जाए जिससे वृत्तीय संसाधनों का सदुपयोग किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने मेट्रो के आगामी विस्तार में मेट्रो स्टेशन को ऐसी जगह पर बनाने का आदेश दिया है जहां यातायात का दबाव अधिक है। जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक है वहां मेट्रो विस्तार होने से राजधानी में ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को सफर करने में आसानी होगी।

अधिकारियों ने जानकारी दिया की मेट्रो फेज 2 का डिटेल प्रोजेक्ट तैयार करके अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है और जैसे ही केंद्र सरकार की मंजूरी मिलती है इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान सचिनव वी श्रीनिवास, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त सचिव अखिल अरोड़ा सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

जयपुर मेट्रो फेज 2 की लम्बाई 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे। फेज-2 सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, जयपुर रेलवे स्टेशन और गांधी नगर रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़ेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur