Jaipur Metro Phase 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो फेज 2 का शिलान्यास करने वाले हैं। सूत्रों की माने तो अजमेर दौरे के दौरान वह जयपुर मेट्रो फेज 2 का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का अजमेर दौरा प्रस्तावित है हो सकता है इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मेट्रो फेज 2 का शिलान्यास करें।
प्रधानमंत्री कर सकते हैं मेट्रो फेज 2 का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो के फेज 2 का शिलान्यास कर सकते हैं।हालांकि अभी तक डीपीआर को केंद्र के कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों की माने तो 28 फरवरी तक इसकी सूची मिल सकती है।
दूसरे चरण में यहां तक चलेगी मेट्रो
दूसरे चरण में जयपुर मेट्रो टोंक रोड स्थित रिंग रोड से लेकर विद्याधर नगर तोड़ी मोड तक चलने वाली है। 42.80 किलोमीटर के इस रूट में 36 मेट्रो स्टेशन स्थापित होंगे जिनमें से दो मेट्रो स्टेशन भूमिगत होंगे।
जानिए कहां-कहां बनेंगे स्टेशन
जयपुर मेट्रो के फेज 2 के तहत टोड़ी मोड, हरमाड़ा घाटी, हरमाड़ा, वीकेआई रोड नंबर 14, वीकेआई रोड नंबर 9, वीकेआई रोड नंबर 5, विद्याधर नगर, विद्याधर नगर सेक्टर 2, भवानी निकेतन, अंबाबाड़ी, कलेक्ट्रेट सर्किल, पानीपेच, खासा कोठी सर्कल, गवर्नमेंट हॉस्टल, अशोक मार्ग, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्किल, रामबाग सर्किल, नेहरू पैलेस, गांधीनगर जंक्शन, गोपालपुरा, दुर्गापुर, बीटू बाइपास सर्किल, जयपुर एयरपोर्ट, सांगानेर थाना, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी गेट, कुंभ मार्ग, जेईसीसी, सीतापुर, गोनेर मोड़, बिलवा, बिलवा कल्याण, सहारा सिटी और प्रहलादपुरा में नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
