Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / जैसलमेर बस हादसा: भीषण बस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत, मोके पर पहुंचे सीएम, PM मोदी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

जैसलमेर बस हादसा: भीषण बस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत, मोके पर पहुंचे सीएम, PM मोदी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

Jaisalmer Bus Fire Accident: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बता दे कि एक प्राइवेट एसी स्लीपर बस में अचानक आग लगने से 19 लोग जिंदा जल गए. वहीं, इस बस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को जोधपुर ले जाया गया, जहां पर एक और युवक की मौत हो गई. अभी तक इस हादसे में 20 लोगों ने अपनी जान गँवा दी है.वहीँ आपको जानकर हैरानी होगी कि घटना के करीब 45 मिनट तक कोई फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची. इसी बीच सेना को सूचना दी गई. आर्मी JCB लेकर मौके पर पहुंची और बस का गेट तोड़कर रेस्क्यू शुरू किया. कई घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया.

राष्ट्रपति समेत कई लोगों ने किया दुःख प्रकट

जानकारी के लिए बता दे कि इस बस भयानक हादसे पर राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.

PM मोदी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान
देश के प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे में जनहानि पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं. प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

सीएम भजनलाल पहुंचे मोके पर
वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बस हादसे की सूचना पर जयपुर से विशेष विमान के जरिए जैसलमेर पहुंचे और जली हुई बस का निरीक्षण किया. इसके बाद वह जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल अस्पताल पहुंचकर गंभीर रूप से झुलसे लोगों का हालचाल जाना औऱ उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए.

हादसे का कारण

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि बस में कुल 57 यात्री सवार थे और वह जोधपुर जा रही थी. हादसे की वजह पीछे लगे एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग लगते ही बस का दरवाजा लॉक हो गया जिससे यात्री बाहर नहीं निकल पाए.

20 यात्रियों के मौत की पुष्टि
जानकारी के लिए बता दे कि पोकरण विधायक प्रताप पुरी ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि बस में 19 यात्रियों की मौत हो गई और एक ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना पर लोगों ने आग बुझाने कि भरपूर कोशिस कि लेकिन लपटें एंटनी तेज थी कि कोई पास नहीं जा सका।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने अधिकारियों को घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur