Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / जयपुर मेट्रो फेज 2 के लिए JDA ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी, यहां देखें पूरी रूट और स्टेशनों की जानकारी

जयपुर मेट्रो फेज 2 के लिए JDA ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी, यहां देखें पूरी रूट और स्टेशनों की जानकारी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : जयपुर मेट्रो फेज 2 के लिए JDA ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी, यहां देखें पूरी रूट और स्टेशनों की जानकारी

Jaipur Metro Phase 2 update: जयपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा जयपुर के लिए कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव में जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन भी शामिल है।

 

मंगलवार को JDA की भूमि एवं संपत्ति निपटान समिति की बैठक की आयोजित हुई थी। समिति के द्वारा जयपुर मेट्रो फेज 2-1c के लिए 7700 वर्ग मीटर भूमि के उपयोग को मंजूरी दे दी गई है। मेट्रो के एलाइनमेंट के अंतर्गत वन विभाग की जमीन का उपयोग भी किया जाएगा।

 11.97 किलोमीटर पिंक लाइन 

 जयपुर मेट्रो परियोजना के चरण एक सी में मौजूदा 11.97 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का विस्तार बड़ी चौपर से ट्रांसपोर्ट नगर तक होगा। गहलोत सरकार के द्वारा बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक रूट फाइनल किया गया था।

 

 2.85 किलोमीटर के रूट में 2.26 किलोमीटर भूमिगत और बाकी 0.59 किलोमीटर कॉरिडोर रूट प्रस्तावित किया गया है।इसमें रामगंज चौपड़ अंडरग्राउंड स्टेशन और ट्रांसपोर्ट नगर में एलिवेटेड स्टेशन बनाने का काम भी रखा गया है।