Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / JEE Main Result 2026: बाड़मेर के बेटे ने किया कमाल, JEE Main में प्राप्त किया 99.62% स्कोर

JEE Main Result 2026: बाड़मेर के बेटे ने किया कमाल, JEE Main में प्राप्त किया 99.62% स्कोर

JEE Main Result 2026: बाड़मेर के बेटे ने किया कमाल, JEE Main में प्राप्त किया 99.62% स्कोर

JEE Main Result: NTA ने सोमवार को JEE Mains 2026 सेक्शन-1 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग के इस सबसे बड़े परीक्षा में राजस्थान के बेटों ने कमाल कर दिया है। बाड़मेर के एक छोटे से गांव के रहने वाले दशरथ चौधरी ने इस परीक्षा में जबरदस्त परफॉर्म किया है।

इंस्पेक्टर के बेटे ने किया कमाल

दशरथ चौधरी ने JEE MAINS परीक्षा में 99.62 परसेंट अंक प्राप्त किया है। दशरथ ने पूरे बाड़मेर जिले में टॉप किया है और उनके सफलता से उनके परिवार और उनके जिले में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। दशरथ के पिता रावत राम राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर काम करते हैं।

बाड़मेर में ही रहकर की JEE Main की तैयारी

दशरथ चौधरी ने अपनी तैयारी बाड़मेर में रहकर ही किया है वह इस तैयारी के लिए दूसरे जगह नहीं गए हैं। कठिन परिश्रम से उन्होंने इस परीक्षा को पास किया है।

JEE एडवांस्ड की तैयारी शुरू


अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए दशरथ चौधरी ने कहा, यह कड़ी मेहनत का नतीजा है. अब मैं अप्रैल सेशन में होने वाले JEE एडवांस्ड की तैयारी में पूरी तरह से लगा हुआ हूं. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि मैं यह परीक्षा भी पास कर दिखाऊंगा।