Archive notice This article was published on 25 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Rajasthan news: राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बीकानेर रेल मंडल के चूरू सादुलपुर रेलखंड के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ई श्रीनिवास के द्वारा दूधवाखारा से चूरू तक सफल स्पीड ट्रायल किया गया।

 

इस दौरान श्रीनिवास चूरू से दुधवाखरा तक 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी। इस रेल खंड पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने की अनुमति दी गई है। सफल ट्रायल के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी गई।

 

 निरीक्षण के दौरान इन बातों का रखा गया ध्यान 

 

 निरीक्षण के दौरान श्रीनिवास के द्वारा सुरक्षा मानको, तकनीकी पहलुओं और ट्रैक की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन हुआ। आपको बता दे की पहले यह ट्रैक रतनगढ़ से चूरू तक डबललाइन और चूरू से दुधवाखरा तक सिंगल लाइन थी।

 

अब चूरू से दूधवाखरा तक डबल लाइन हो गया है। अब इस रेलवे ट्रैक पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी जिस कम समय में रेल यात्री अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच पाएंगे। इससे गाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी और रेलवे के आय में वृद्धि होगी।

 रतनगढ़ से सादुलपुर के बीच 73 किलोमीटर रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया गया। सफल ट्रायल के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी गई। रेलवे के द्वारा यात्री सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है और हर चीज का बारीकी से जांच किया गया है।