Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Vande Bharat Train : अभी अभी बीकानेर-जोधपुर से नई वंदे भारत दिल्ली के लिए हुई रवाना, बस इतने घंटे में तय होगा सफर, जानें ठहराव समेत किराए की डिटेल

Vande Bharat Train : अभी अभी बीकानेर-जोधपुर से नई वंदे भारत दिल्ली के लिए हुई रवाना, बस इतने घंटे में तय होगा सफर, जानें ठहराव समेत किराए की डिटेल


Biakner Jodhpur Vande Bharat Train Update : वंदे भारत : मोदी ने बांसवाड़ा में झंडी दिखाई, बीकानेर में मंत्री मेघवाल ने वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया

आखिरकार राजस्थान से एक ही दिन मंे दो नई वंदे भारत ट्रेन के साथ ही एक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई। वंदे भारत ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट के लिए चली है जबकि एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर से चंडीगढ़ चलेगी। इन ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा मंे हुए आयोजन मंे झंडी दिखाई। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर मंे स्थानीय नेताओं-सांसदों ने रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मंे ट्रेनों को रवाना किया।

बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या छह पर हुए विशेष समारोह में केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। आज यह ट्रेन स्पेशल ट्रिप के तौर पर चलेगी जिसके लिए आम यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं दी गई है।

नियमित ट्रेन 28 सितंबर से सप्ताह मंे छह दिन चलेगी। बुधवार को बीकानेर दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी।
स्पेशल ट्रिप मंे भाजपा नेताओं, समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, स्कूली बच्चों, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों आदि ने वंदे भारत के पहले फेरे में यात्रा की।


Bikaner-Delhi Vande Bharat एक नजर में :


यह ट्रेन नियमित रूप से 28 सितंबर से सप्ताह मंे 06 दिन चलेगी। सप्ताह मंे बुधवार के दिन ट्रेन नहीं चलेगी। इस दिन इसकी साप्ताहिक मेंटीनेंस होगी। बीकानेर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26471 के रूप मंे सुबह 05ः40 बजे रवाना होगी। यह दिल्ली कैंट 11 बजकर 55 मिनट यानी 06 घंटे 15 मिनट में पहुंचेगी। यह दूरी 447.39 किलोमीटर है जिसे वंदे भारत औसत 71.58 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तय करेगी।

दिल्ली से 04ः45 बजे वापसी:
दिल्ली कैंट से ट्रेन संख्या 26472 के रूप में दोपहर 04 बजकर 45 मिनट पर वंदे भारत बीकानेर के लिए रवाना होगी। रात को 11 बजकर 05 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी। मतलब यह कि वापसी का सफर 06 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी। इस दौरान स्पीड थोड़ी कम यानी औसत 70.64 किमी प्रति घंटा रहेगी।

ShriDungargarh में तय हो गया ठहराव:


इस ट्रेन की घोषणा होने के साथ ही इसके ठहराव को लेकर जिज्ञासाएं उठने लगी थी। खासतौर पर बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ मंे ठहराव करने के लिए अंादोलन भी हो गया। आखिरकार आंदोलन के दबाव में ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ में तय कर दिया गया है।

अब बीकानेर से रवाना होकर यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव में ठहराव करेगी। इनमें से महज चूरू में 05 मिनट का ठहराव होगा। बाकी सभी जगह 02 मिनट रुकेगी।


कितना किराया:
वंदे भारत एक्सप्रेस में दो श्रेणी का सिटिंग अरेंजमेंट है। इसमें से एग्जीक्यूटिव क्लास ईसी में कैटरिंग चार्जेज सहित कुल किराया 2140 रुपए होगा। इसी तरह सीसी यानी चेयरकार श्रेणी में कुल किराया 1125 रुपए होगा। इसमंे कुल आठ कोच है जिसमें से एक एग्जीक्यूटिव क्लास और बाकी चेयरकार है।