Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Khatushyamji Temple: बसंत पंचमी खाटूश्यामजी पर मिलेगा ये ख़ास मौका, एक झलक पाने को देशभर से पहुंचे लाखों भक्त

, , ,

Khatushyamji Temple: बसंत पंचमी खाटूश्यामजी पर मिलेगा ये ख़ास मौका, एक झलक पाने को देशभर से पहुंचे लाखों भक्त

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Khatushyamji Temple: बसंत पंचमी खाटूश्यामजी पर मिलेगा ये ख़ास मौका, एक झलक पाने को देशभर से पहुंचे लाखों भक्त

Khatushyamji Temple Update : आज आपका दी भी ख़ास बन जायगा।  बता दे कि खाटूश्यामजी में दर्शन करने अगर आप जा रहे है तो बता दे कि बसंत पंचमी का पावन पर्व खाटूश्याम बाबा अलग रंगों में दर्शन देंगें।  जो बेहद ही खास होने वाला है. इस खास मौके पर पीताम्बरी वस्त्रों और पीले फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया है. इसकी एक झलक पाने के लिए देशभर से श्याम भक्त खाटूधाम पहुंच रहे हैं. 

मंदिर कमेटी ने दी ये जानकरी 

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि यह परंपरा वर्ष में केवल एक बार बसंत पंचमी के दिन ही निभाई जाती है, जो काफी समय से चली आ रही है. श्री श्याम मंदिर कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार, आज (22 जनवरी) बसंत पंचमी के पावन पर्व पर परंपरा के अनुसार बाबा श्याम को पंचामृत से विधिवत स्नान कराकर उनका अधोवस्त्र बदला गया.  वहीं, श्री श्याम मंदिर कमेटी ने स्पष्ट किया है कि परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी पर बाबा श्याम के पीले वस्त्र या अधोवस्त्र का श्रद्धालुओं में वितरण करने की कोई परंपरा नहीं है. 
 

देशभर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु  खाटूधाम पहुंच रहे है, जिससे मंदिर परिसर सहित पूरा खाटू नगर श्याममय और भक्तिमय रंग में रंगा नजर आ रहा है. वहीँ नजदीक के लोगों और व्यापारियों में भी उल्लासपूर्ण वातावरण बना हुआ है.
 पीला रंग बसंत ऋतु और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्रतीक माना ही जाता है, साथ ही साथ यह सकारात्मक व धन धान्य का प्रतीक भी माना जाता है. 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur