Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / मेट्रो फेज 2 का काम शुरू होने से पहले ही बढ़े जमीन के रेट, जयपुर के इन इलाकों में सातवें आसमान पर पहुंचे जमीन के भाव

मेट्रो फेज 2 का काम शुरू होने से पहले ही बढ़े जमीन के रेट, जयपुर के इन इलाकों में सातवें आसमान पर पहुंचे जमीन के भाव

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : मेट्रो फेज 2 का काम शुरू होने से पहले ही बढ़े जमीन के रेट, जयपुर के इन इलाकों में सातवें आसमान पर पहुंचे जमीन के भाव
Jaipur Metro Phase-2 Effect: जयपुर मेट्रो के फेज 2 का काम शुरू होने वाला है इसके पहले ही रियल एस्टेट कारोबार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। जयपुर के कई इलाकों में जमीन के रेट में करोड़ों रुपए का उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर शहर के आसपास का क्षेत्र जयपुर के नेक्स्ट ग्रोथ जोन के रूप में उभरने लगा है।
 कई इलाकों में जमीन के रेट में हुई बढ़ोतरी 
प्रहलादपुरा की ओर जमीन के भाव में बढ़ोतरी हो रही है। यहां पर शहरवासी और निवेशक भविष्य के हिसाब से निवेश करना शुरू कर दिए हैं। प्रस्तावित रूट के आसपास आवासीय कॉलोनीयों का विस्तार होने लगा है। प्लॉटेड डेवलपमेंट के साथ सीमित ऊंचाई वाले हाउसिंग स्कीम्स भी सामने आने लगी है।
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों का कहना है कि जब से मेट्रो के रूट की घोषणा हुई है तब से निवेश बढ़ने लगा है और जमीन के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिला है। लोग बड़े पैमाने पर जमीन खरीद रहे हैं ताकि भविष्य में वह अच्छी कमाई कर सके।
यहां जमीन के भाव में इजाफा
प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर के आस पास जमीन के भावों में उछाल आ रहा है। प्रस्तावित रूट में ये सभी मेट्रो स्टेशन भी हैं। ऐसे में टोंक रोड के दोनों और तीन से चार किमी के हिस्से में जमीन के भाव में बढ़ोतरी हो रही है।
जमीन के रेट बढ़ने के ये है कारण
1. मेट्रो फेज-2 को केवल परिवहन परियोजना के रूप में नहीं, बल्कि जयपुर के शहरी विस्तार की नई दिशा के तौर पर देखा जा रहा है।
2. सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से लेकर टोंक रोड जैसा भीड़ वाला क्षेत्र भी इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में शामिल है।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur